जरूरी खबर: प्रयागराज जबलपुर के रास्ते चलेगी पुणे दानापुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

यहां क्लीक कर दूरबीन व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने दानापुर पुणे के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 01121 व 01122 पुणे दानापुर पुणे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन को डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर के रास्ते चलायी जायेगी।


गाड़ी संख्या 01121 पुणे दानापुर अनारक्षित स्पेशल 30 अप्रैल से 21 मई तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को पुणे से 16.15 बजे खुलकर अगले दिन 19.00 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., 20.35 बजे बक्सर, एवं 21.55 बजे आरा रूकते हुए 23.15 बजे दानापुर पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्या 01122 दानापुर पुणे अनारक्षित स्पेशल दो मई से 23 मई तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से 00.15 बजे खुलकर 01.45 बजे आरा, 02.48 बजे बक्सर एवं 05.15 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए अगले दिन 12.05 बजे पुणे पहुंचेगी। इस स्पेशल में साधारण श्रेणी के 20 कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *