समस्तीपुर भाजपा में बगावत की सुगबुगाहट, रोसड़ा के बाद समस्तीपुर में मंडल अध्यक्ष को लेकर विरोध

यहां क्लीक कर दूरबीन व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर भाजपा में सबकुछ ठीक नही है। जिसको लेकर पहले सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं व नेताओं ने अपना दर्द बयां करते हुए विरोध किया। अब नाराज कार्यकर्ताओ के द्वारा बैठक कर मंडल अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया पर विरोध जता रहे हैं। फिलहाल रोसड़ा के बाद अब समस्तीपुर नगर व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के चयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जतायी है। जबकि कई ब्लॉक में गोलबंदी शुरू है।

इस कड़ी में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर नगर मंडल और समस्तीपुर ग्रामीण मंडल पूर्वी के कार्यकर्ताओं की बैठक बहादुरपुर गौशाला में हुई। उक्त बैठक पार्टी के निवर्तमान नगर अध्यक्ष राहुल कुमार के अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में शामिल दर्जनों कार्यकर्ताओ ने जिलाध्यक्ष द्वारा समस्तीपुर नगर अध्यक्ष और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पूर्वी के चयन व जिला पदाधिकारी टीम के निर्माण पर घोर आपत्ति दर्ज की गई। जिला अध्यक्ष के द्वारा कार्यकर्ताओं की भावना के विपरित निर्णय लिया गया है जिसका सामूहिक रूप से विरोध दर्ज़ कराया।

कार्यकर्ताओ ने मंडल अध्यक्ष के चयन का विरोध चरणबद्ध तरीके से करने का संकल्प लिया, वरिष्ठ नेता राकेश राज ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से मिलकर जिला की स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

समस्तीपुर ग्रामीण मंडल पूर्वी के निवर्तमान अध्यक्ष कृष्ण बालक ने कहा कि पीएम के  मन की बात के सौंवे एपिसोड को भव्य तरीके से मनाया जायेगा। इसमे सभी कार्यकर्ताओं की दमदार उपस्थिति होगी।

मौके पर भाजपा नेता सह निगम पार्षद सुजय कुमार गुड्डू , पार्षद प्रतिनिधि नीरज सोनी, सुशील पासवान, श्याम पासवान, विजय चौधरी, प्रेम चौधरी, शिवशंकर चौधरी, मनोज गुप्ता, पंकज साह, विकास सर्राफ, विपिन दास, आदित्य यादव, राजू यादव, उमाशंकर यादव, सुनील यादव,

राकेश मालाकार, अरुण साह, उमेश कुशवाहा, मन्नी कुशवाहा, मिथलेश सहनी, धर्मेंद्र पोद्दार, कृष्णनंदन पोद्दार, रमेश दास, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, कुंदन कुमार, सुनील कुमार, सुरेंद्र साहू व अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *