समस्तीपुर में निजी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से लाखों की लूट

यहां क्लीक कर दूरबीन व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर गन पॉइंट पर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना पूसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को लगभग तीन बजे की है। जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एयरटेल के डिस्ट्रीब्यूटर के एक कर्मी से दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर 5 लाख 28 हजार रुपए की लूट कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। साथ ही अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी की दिशा में कारवाई तेज कर दिया है। पीड़ित कर्मी की पहचान वैनी ओपी क्षेत्र के ठहरा गांव निवासी एवं एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर अजय कुमार के कर्मी राजा राम मेहता के रूप में की गई हैं।

घटना के बाद पीड़ित कर्मी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम लगभग तीन बजे एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर कर्मी राजाराम मेहता मालीनगर स्थित फ्लिपकार्ट पिकअप केंद्र से लगभग 5 लाख 23 हजार रुपए को डिक्की में रखा। फिर उक्त राशि जमा कराने कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पंचरूखी पेट्रोल पंप चौक स्थित एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर पॉइंट के कार्यालय पर जा रहा था।

इसी दौरान छवनियां बरगद और जानघाट के बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओभरटेक कर उसकी बाइक को हथियार के बल पर रोक लिया तथा डिक्की से पैसों वाला बैग निकालकर देने की बात कही।

हालांकि इस दौरान कर्मी ने जब विरोध जताया तो बदमाशों ने उसे गन पॉइन्ट पर लेते हुए बाइक की डिक्की तोड़ दी और उसमें रखे पैसों से भरे बैग को लेकर वहां से भाग निकला।

बाद में पीड़ित कर्मी ने इस घटना की सूचना अपने मालिक अजय कुमार और पुसा पुलिस को दी।  बताया जाता है कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *