यहां क्लीक कर दूरबीन व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय में कर्मचारी हित निधि से छात्रवृति एवं सहायता राशि वितरण समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ। समस्तीपुर रेल मंडल में मंडल के पात्र रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी हित निधि की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर स्थित मंथन सभागार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कर्मचारी हित निधि से छात्रवृति एवं सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। इसका संचालन सीनियर डीपीओ राजीव रंजन के द्वारा किया गया।

इस समारोह में 28 रेलकर्मियों एवं उनके आश्रितों को गंभीर बीमारी शीर्ष पर 9,95,000 रूपये तथा 110 रेलकर्मियों के पुत्र एवं पुत्रियों को उच्च शिक्षा के शीर्ष पर 17,43,000 रूपये वित्तीय सहायता राशि का भुगतान किया गया।

इस समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक वन जेके सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राहुल राज, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर ऑपरेशन आशुतोष झा, सहायक कार्मिक अधिकारी वन प्रकाश कुमार सिंह के साथ-साथ मंडल के कई अन्य शाखाधिाकारी भी उपस्थित थे।

इसके अलावा इस समारोह में ईसीआरकेयू के मंडल मंत्री केके. मिश्रा तथा मनोज कुमार, अजा-अजजा एसोसिएशन के प्रतिनिधि आलोक आनंद भी उपस्थित थे।








