कुशल प्रशासक, महान समाज सुधारक और वंचितों के आवाज थे बाबू जगजीवन राम

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में प्रधानाचार्या प्रो सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा बाबू जगजीवन राम की जयंती मनायी गयी। इस कड़ी में शिक्षकों व छात्राओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, वे स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक, महान समाज सुधारक और वंचितों के आवाज थे।

समता मूलक समाज की स्थापना के लिए आजीवान संघर्ष किया। प्रो सोनी सलोनी ने कहा कि बाबू जी बचपन से मेधावी और कई भाषाओं के जानकार थे। डा विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रथम श्रम मंत्री के रूप में उनके कार्य श्रमिकों के लिए वरदान है।


प्रो फरहत जबीन ने कहा कि बाबू जी के कर्म बिहार को गौरांवित करता है। राजनीति विज्ञान विभाग के डा लालिमा सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए उनके जीवनवृत पर विस्तार से प्रकाश डाला।


छात्रा रोजी सागर, खुशी प्रवीण, सादिया, गुंजन भारती ने भी बाबू जी के योगदान पर विचार रखी।


मौके पर डा नेहा कुमारी जायसवाल, डा कुमारी अन्नू, डॉ ज्योति कुमारी, डा स्वीटी दर्शन, डा रिंकी कुमारी, डा सोनी कुमारी, डा खुशबू कुमारी सिंह, डा स्नेहलता, डा संगीता, डा नीरज प्रसाद, डॉ स्वाति कुमारी, डा सुप्रिया कुमारी
सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी और अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

धन्यवाद ज्ञापन डा ज्ञानवती झा दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *