प्रशांत किशोर ने कहा दूसरे को राजा बनाकर स्वयं भिखारी बन जाते हैं

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

सारण। जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में एक आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग कुर्त्ता-पैजामा पहने लोगों को देखकर गिड़गिड़ाने लगते हैं कि भैया राशन कार्ड दिलवा दो, भैया नाली बनवा दो, इंदिरा आवास नहीं मिल रहा है, वो दिलवा दीजिए।

आप इस तरह मांगते है जैसे आप भिखारी हो। आपको बाबा साहब अंबेडकर और महात्मा गाँधी जी ने राजा बनाने का अधिकार दिया है। आप जिसका बटन दबा देते हैं, वही राजा बन जाता है। लेकिन, जिस दिन आप बटन दबाने जाते हैं उस दिन आपको अपनी समस्या नहीं दिखाई देती है।

उस दिन आपको दिखाई देता है अपनी जाति, अपना धर्म, भारत – पाकिस्तान, मोदी का चेहरा, और लालू लेकिन अपने बच्चे का चेहरा नहीं देखते हैं।

हम इसलिए पदयात्रा कर रहे हैं और आप लोगों को समझा रहे हैं कि यदि आप अपने लड़कों की चिंता नहीं करेंगे तो कोई दल या कोई नेता आपके बच्चों की चिंता नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *