अरवल पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में 2345 लीटर विदेशी शराब व ट्रक के साथ चालक व उप चालक गिरफ्तार

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

अरवल। अरवल एसपी मो कासिम के निर्देश पर कलेर थानाध्यक्ष संजीत सिंह के द्वारा कलेर एनएच 139 के पास सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। वाहन जाँच के क्रम में औरंगाबाद के तरफ से आ रही छह चक्का ट्रक को रोका गया। ट्रक की तलाशी के दौरान उक्त वाहन से 375 मिली का 130 कार्टून में 3120 बोतल मात्रा 1170 लीटर एवं 180 मिली का 136 कार्टून में 6528 बोतल मात्रा 1175.04 लीटर अर्थात कुल 266 कार्टून में 9648 बोतल कुल मात्रा 2345.04 लीटर विदेशी शराब बरामद व जब्त किया गया।

साथ ही उक्त वाहन के चालक यूपी के कासगंज जिला के सिकंदरपुर खैस के बाघराई निवासी रिंकू लाल एवं सह चालक विकास पाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।

इस संबंध में कलेर थाना कांड संख्या 49/2023 के तहत मामला दर्ज किया गया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक छह चक्का ट्रक, 2345.04 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक रिंकु लाल व सह-चालक विकास पाल को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों उत्तर प्रदेश के कासगंज जिला के सिकंदरपुर खैस थाना के बाघराई के रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *