आद्रा एवं खड़गपुर मंडल में धरना-प्रदर्शन के कारण पूर्व मध्य रेल की ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़े

हाजीपुर। आदिवासी कुर्मी समाज द्वारा खड़गपुर मंडल के खड़गपुर जंक्शन-टाटा रेलखंड पर स्थित खेमासुली स्टेशन तथा आद्रा मंडल के आद्रा-चांडिल रेलखंड के कुस्तौर स्टेशन पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के कारण पूर्व मध्य रेल की ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार अस्थायी बदलाव किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि थावे से 05 अप्रैल 2023 को प्रस्थान करने वाली 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।

बरकाकाना से 05.04.2023 को प्रस्थान करने वाली 08642 बरकाकाना-आद्रा मेमू स्पेशल का परिचालन रद्द रहेगा ।

नेसुबो गोमा से 05 अप्रैल 2023 को प्रस्थान करने वाली 18115 नेसुबो गोमा-चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा ।

दुर्ग से 05 अप्रैल 2023 को प्रस्थान करने वाली 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर टर्मिनल एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *