यहां क्लिक क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में सोमवार को नवाचारी ढंग से प्रातः कालीन सत्र के प्रथम दिन की शुरुआत की गई। नये सत्र को लेकर सभी वर्गकक्ष को आकर्षक ढंग से सजाया गया।

सभी वर्गकक्ष में संबंधित वर्ग के बच्चों द्वारा फीता काटा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार यादव ने सभी बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया।

इस नवाचारी तरीके से सत्र की शुरुआत को लेकर स्कूल में उत्साह का वातावरण बना रहा। सभी बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गगन कुमार ने किया।

मौके पर शिक्षक मुकेश कुमार, मुकेश कुमार मंडल, कुंदन कुमार, सीमा कुमारी, सुधा कुमारी के अलावा छात्र छात्राओं में आशुतोष, रवि किशन, सुमन, सुजिता, गुंजा, पायल, मुस्कान, स्मिता, सोनाली, जाफरीना, पुष्पा, अदिति आदि मौजूद थे।






