यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। स्वाति हत्याकांड, पूसा माले सचिव अमित कुमार को धमकी देने वाले आदि मामलों में गिरफ्तारी करने आदि मांगों को लेकर भाकपा माले के 7 कार्यकर्ता क्रमशः गंगा पासवान, बिरजू साह, सुधांशु प्रियदर्शी, स्वाति की मां फूलन देवी, बतही देवी का पुत्र श्याम कुमार, मो सकुर, रीता देवी द्वारा समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष 27 मार्च से शुरू आमरण अनशन सोमवार को 8वें दिन भी जारी रहा।

अनशनकारियों की हालत बिगड़ती जा रही है। माले ने आंदोलन के समर्थन में 4 अप्रैल को समस्तीपुर बंद करने की घोषणा की है। चिकित्सक लगातार सलाईन चढ़ाकर अनशनकारियों पर सघन निगरानी कर रहे हैं। गंगा पासवान, फूलनदेवी, रीता देवी एवं दिव्यांग अनशनकारी श्याम कुमार की स्थिति चिंताजनक है।

अनशनकारियों की बिगड़ती स्थिति एवं जिला प्रशासन की बेरुखी से आक्रोशित भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने अनशन स्थल पर जिला सचिव प्रो उमेश कुमार की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया. इसे फूलबाबू सिंह, महावीर पोद्दार, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अमित कुमार, जयंत कुमार आदि ने संबोधित करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी जिला प्रशासन को दी।

सोमवार की संध्या मालगोदाम चौक से मशाल जुलूस निकालने एवं 4 अप्रैल को 9 बजे सुबह से मालगोदाम चौक से कई जत्थों में बंदी जुलूस निकालने की घोषणा की गई।






