यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। महिला कॉलेज, समस्तीपुर में प्रधानाचार्या प्रो. सुनीता सिन्हा की अध्यक्षता में इतिहास विभाग द्वारा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती मनायी गयी। इस दौरान भगवान महावीर के चित्र पर पुष्प अर्पित की गयी।

प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि भगवान महावीर ने विश्व को त्याग, आत्म-नियंत्रण, सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश दिया। उनका संदेश सर्वव्यापी था। इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डा नेहा कुमारी जायसवाल ने महावीर के जीवनवृत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान महावीर त्याग के प्रतिमूर्ति थे।

छात्रा सुरुचि ने संगीत और दोहा के माध्यम से वहीं छात्रा साक्षी राय, शिवांगी सिन्हा एवं साक्षी ने भी सुरुचि संगीत भगवान के विचारों का संदेश दिया।

कार्यक्रम को प्रो अरुण कुमार कर्ण एवं डॉ विजय कुमार गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। मौके पर प्रो सोनी सलोनी, डा रीता चौहान, डॉ प्रियंका लाल, डॉ. नीतिका सिंह, प्रो फरहत जबीन सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी और अधिक संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।






