यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में एक युवक की लाश मिली है। मृतक ऑटो चालक था। ऑटो चालक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान अरविंद कुमार सिंह के रूप में की गयी है। गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मंदा गांव की घटना है।

हालांकि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नही हुआ है। कुछ लोग दबी जुबान में प्रेम प्रसंग में हत्या की भी आशंका जता रहे हैं । घटना की सूचना पर विभूतिपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि जांच में जुटी है।

बताया जाता है कि रविवार की सुबह लोग जब बाहर निकले तो मंदा गांव में चबूतरा पर युवक की लाश देखी गयी। लाश देखते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस भी परिजनों के आवेदन आने की प्रतीक्षा कर रही है।






