स्वास्थ्य विभाग समस्तीपुर के प्रधान लिपिक रमेश प्रसाद हुए सेवानिवृत, दी गयी विदाई

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सीएस डॉ. एसके चौधरी ने की। इस दौरान सीएस कार्यालय में कार्यरत प्रधान लिपिक रमेश प्रसाद एवं सीएस के आदेशपाल नंद कुमार राय के सेवानिवृत होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गयी। इस दौरान उनके कार्यों की चर्चा करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।


सीएस ने कहा कि सरकारी नौकरी में रिटायर्डमेंट होना तय है। जो भी सरकारी सेवा में आया है उसका निर्धारित समय में सेवानिवृत होना तय है। इतने दिनों तक सरकारी सेवा में रहते हुए विभाग में कार्य किया गया, अब सेवानिवृत होकर परिवार एवं समाज के लिए कार्य करें। इसके लिए यह हमेशा स्वस्थ्य रहें, इसकी कामना करता हूं।


कर्मियों ने सेवानिवृत हुए कर्मियों को पाग, चादर, माला, बुके देकर सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ एवं दिर्घायु जीवन की कामना की।
मौके पर एडीसी निलीमा, डीएस डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. प्रकाश कुमार, देवेंद्र प्रसाद यादव, ठाकुर निलमणी, शंभू प्रसाद सिंह, शैलेश कुमार, धरबिंद कुमार पासवान, मनोज कुमार, रौशन कुमार, आनंद कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, राकेश कुमार, सच्चिदानंद आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *