यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर/सिंघिया। थाना क्षेत्र में अभी-अभी बड़ी लूट की घटना हुई है । बाइक सवार तीन अपराधियों ने व्यवसाई को पिस्टल के बल पर लगभग 40 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गया। यह घटना थाना के पिपराघाट से हरदिया जाने के क्रम में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे पिपरा घाट स्थित सुहागन ज्वेलर्स के दुकानदार राजा सोनी से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर भारी मात्रा में स्वर्ण आभूषण लूट लिया। जिसका मूल्य करीब 40 लाख रुपये बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बदमाशों की संख्या तीन बताया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश सिंघिया की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस सिंघिया बाजार के विभिन्न चौक चौराहे पर नाकेबंदी कर छानबीन कर रही है। फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही हैं। रोसड़ा डीएसपी ने मामले की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने रकम का खुलासा अब तक नहीं किया है।

घटना के बाद सिंघिया थाना की पुलिस ने नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ज्वेलरी दुकान पर दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गई। दुकानदार ने कहा कि वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ भी आगे जाने पर शमशान बके पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओभर टेक कर बाइक रोकी और पिस्टल के बल पर ज्वेलरी का थैला लेकर सिंधिया की ओर फरार हो गया।






