यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर/सिंघिया। सिंघिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर देश व्यापी आंदोलन के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन हुआ। यह आयोजन राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में किया गया था। जिसमें पार्टी के प्रदेश का तेजतर्रार युवा नेता सिद्धार्थ क्षेत्रीय ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्रीय सरकार की रवैए से लगता है कि देश में अघोषित महाआपातकाल है। जिस तरह से संसद में राहुल जी के द्वारा मोदी -अडानी के सम्बन्ध को लेकर प्रश्न पूछने से उनकी सदस्यता रद्द करवायी गई, यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने की पीछे की वजह का विस्तार से खुलासे किए गए। कांग्रेस पार्टी देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने को लेकर संघर्ष जारी रखेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रखंड , जिला व प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार की अनीतिगत फैसले के विरोध में प्रदर्शन का पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम को बताया गया।

सिद्धार्थ क्षेत्रीय ने कहा कि आडानी प्रकरण पर देश में बने माहौल को भटकाने के उद्देश्य से ही राहुल जी सदस्यता रद्द किए गए हैं।पर मौके पर प्रखंड अध्यक्ष पार्थेश्वर सिंह,लखन चौधरी, सत्येंद्र सिंह, मनोज यादव, डाॅक्टर समौली झा, लड्डू सिंह आदि मौजूद थे।






