समस्तीपुर में घोड़ा पर चढ़ाकर दी गयी दारोगा की विदाई

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिले के मथुरापुर ओपी प्रांगण में शुक्रवार को सेवानिवृत हुए दारोगा उमाकांत यादव के सम्मान में शनिवार को भव्य तरीके से विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई। समारोह के बाद दारोगा की घोड़े पर बिठाकर विदाई दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओपी अध्यक्ष मो. खुशबुद्दीन व संचालन महेंद्र प्रधान ने किया।

उन्होंने कहा कि उमाकांत जी के कार्यकाल से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। ये कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहे। इनका सरल स्वभाव सभी को आकर्षित करता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चाहे दिवा गश्ती हो या रात्रि गश्ती हर समय ड्यूटी के प्रति तैयार रहते थे।

मौके पर उमाकांत यादव ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा के दौरान सभी का सहयेाग मिला। मैं उस प्यार को भूल नहीं सकता। समारोह में इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रसाद यादव, बसंत पूर्वे, अनिल सिंह, मो इमाम रिजवी, अमरेश महतो,थानाध्यक्ष संतोष कुमार, कल्याणपुर प्रभारी गौतम कुमार, रंजीत कुमार, मो याकूब, दरोगा अर्जुन सिंह, संजय सिंह, प्रो आफताब अहमद, मो लाडले खान, मो नाज, पत्रकार शशिराज सिंह आदि काफी संख्या में मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *