समस्तीपुर में पानी प्लांट में लगी आग से लाखों की क्षति

यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के गणेश चौक पर शनिवार की शाम एक पानी प्लांट में आग लग गयी। घटना के पीछे शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की घटना से अफरातफरी का माहौल हो गया। वहीं देखते ही देखते आग भयावह रुप पकड़ लिया। आग लगने की घटना तीसरी मंजील पर संचालित पानी प्लांट में हुई थी। जिसके बाद गणेश चौक पर आसपास के लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के दूकानदारों ने दूकान से सामान बाहर निकालने लगा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नगर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम को दिया। जिसके बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

समय पर नहीं पहुंचने पर बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। दूकानदार रितेश कुमार ने कहा कि क्षति का आंकलन किया जा रहा है। लगभग सात से आठ लाख की क्षति की संभावना है। उन्होंने बताया कि ऊपरी मंजिल पर पानी प्लांट के मशीन में आग लगी है। शार्ट सर्किट के कारण घटना होने की संभावना है।


अधर, तीसरी मंजिल से आग की निकल रही लपटें देख लोग काफी परेशान हो गए। जिसके बाद आसपास के घरों एवं दूकानों में अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी अपने-अपने घरों से सामानों को सुरक्षित करने में लग गए।

हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम समय से घटना स्थल पर पहुंच गयी और आग को काबू कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि आग की लपटें इतनी तेज थी। नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने कहा कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *