यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल के सरायगढ़ और निर्मली स्टेशनों के पुल संख्या 04 के एलाइनमेंट से संबंधित कार्य के लिए दिनांक 04 अप्रैल एवं 11 अप्रैल 2023 को सुबह 08.20 बजे से 16.40 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा। इस कारण दो सवारी गाड़ियों को ब्लॉक के दिन आंशिक समापन कर चलाया जायेगा जिनका विवरण निम्न प्रकार है।

उक्त जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चार अप्रैल को आंशिक समापन कर चलायी जाने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 05548 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल का आंशिक समापन सरायगढ़ में किया जायेगा। गाड़ी संख्या 05543 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल का आंशिक समापन निर्मली में किया जायेगा।

इसी प्रकार 11 अप्रैल को आंशिक समापन कर चलायी जाने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 05548 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल का आंशिक समापन सरायगढ़ में किया जायेगा। तथा गाड़ी संख्या 05543 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल का आंशिक समापन निर्मली में किया जायेगा।







