यहां क्लीक कर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। शहर के मोहनपुर रोड में वाचिका द मेडिसिटी अस्पताल का शुभारंभ आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ डीके मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि समस्तीपुर शहर में उच्च स्तरीय आधुनिक सुविधाओं से लैस यह हॉस्पिटल है, जो एक ही छत के नीचे विभिन्न विशेषज्ञ व अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा संपूर्ण इलाज की व्यवस्था की गयी है।

इस अवसर पर डॉ मुकेश ने बताया कि मरीज का बेहतर उपचार उनकी प्राथमिकता होगी। वाचिका द मेडिसिटी अस्पताल का भी यही थीम है कि हम आपकी सबसे ज्यादा प्रवाह करते हैं। यहां प्रशिक्षित एएनएम व जीएनएम की देखरेख में मरीज का उपचार किया जाता है।

हमारे पास फिजीशियन, न्यूरो सर्जन, महिला प्रसूति रोग विशेषज्ञ, चाइल्ड स्पेशलिस्ट, डेंटिस्ट फिजियोथैरेपी, जनरल सर्जन की विशेष डॉ टीम के द्वारा ईलाज किया जाता है।

इस मौके पर डॉ महेश ठाकुर, डॉ जयकांत, डॉ डीके तिवारी, डॉ राजेश कुमार, डॉ अमृता, प्रो. सीताराम राय, शशि भूषण यादव, जगदीश प्रसाद सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।






