समस्तीपुर में पिस्टल के बल पर स्वर्ण कारोबारी से लूटा 4 लाख का जेवर

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लीक करें

समस्तीपुर। उजियारपुर ब्लॉक के अंगारघाट थाना अंतर्गत रेवाड़ी ढाला से रेवाड़ी जानेवाली रोड में बुधवार देर शाम पिस्टल के बल पर स्वर्ण कारोबारी से लूट की घटना हुई। बाइक सवार बदमाशों ने लगभग 4 लाख के सोने व चांदी के जेवर लूट कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अंगारघाट पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार स्वर्ण व्यवसायी व रेवाड़ी निवासी लालबाबू मुफस्सिल थाना के लखी चौक स्थित अपनी दूकान बंद कर घर लौट रहा था। वह जैसे ही सुपौल रेलवे गुमती के पास पहुंचा, तो बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर स्वर्ण व्यवसायी को रोक लिया और लगभग 4 लाख जेवरात वाला बैग लूट कर फरार हो गया।

इस संबंध में अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य ने बताया कि स्वर्ण व्यवसायी को दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर घेरने के बाद लुटा। व्यवसायी के बैग में करीब चार लाख के सोने व चांदी के जेवरात होने की जानकारी मिली है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन करने के बाद बदमाशों की खोज में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *