हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लीक करें
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में बुधवार को भीषण अग्निकांड में 3 महीने का मासूम बच्चा जिंदा जल गया। वही दर्जनभर से अधिक घर जलकर राख हो गए। घटना में लाखों की क्षति बताई गई है। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर प्रखंड के चकमेहसी के फुलहटा गांव में आधा दर्जन से अधिक घर जल गया। जहां घर मे सोए एक 3 माह का बच्चा जिंदा जलकर मर गया। वही मोरवा प्रखंड के चकपहाड़ में भी बुधवार की शाम हुई अगलगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक घर जल गया। जबकि मोरदिवा के चौर में लगे आग से डेढ़ एकड़ से अधिक की गेंहू की फसल जलकर बर्बाद हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार चकमेहसी थाना अंतर्गत कलौंजर पंचायत के फुलहट्टा गांव में बुधवार दोपहर हुई आगलगी की घटना में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया। इस घटना में छोटू कुमार का चार माह का पुत्र रुद्रांश जिंदा जल गया। जिससे उसकी मौत हो गयी।

जबकि श्याम ठाकुर, राकेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, छोटू कुमार, विक्रम कुमार आदि का घर जलकर राख हो गया। घटना में को लाखों रुपये मुल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी। साथ ही दो बाइक भी जलकर राख हो गया। जबकि एक सिलेंडर भी विस्फोट किया। घटना की सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।

समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा में बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते खेत में लगे गेहूं का फसल जलकर बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगों एवं फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से अन्य खेतों को बचाया गया।






