छपरा ग्रामीण-गोल्डेनगंज में एलएचएस निर्माण के लिए 8 ट्रेनें रद्द, दर्जन भर से अधिक के ट्रेनों का परिचालन बदलाव 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से यहां क्लीक कर जुड़े

हाजीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा ग्रामीण-गोल्डेनगंज के मध्य एल.एच.एस. निर्माण हेतु  01 अप्रैल को यातायात ब्लॉक के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, रि-शिड्यूलिंग एवं नियंत्रण निम्नानुसार किया जायेगा। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

8 ट्रेनो का किया गु निरस्तीकरण:- सोनपुर से 01 अप्रैल को चलने वाली 05247 सोनपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। छपरा से 01 अप्रैल को चलने वाली 05248 छपरा-सोनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। सोनपुर से 01 अप्रैल को चलने वाली 05241 सोनपुर-पचदेवरी हाल्ट अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। पचदेवरी हाल्ट से 01 अप्रैल को चलने वाली 05242 पचदेवरी हाल्ट-सोनपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 01 अप्रैल  को चलने वाली 15080 गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पाटलीपुत्र से 01 अप्रैल को चलने वाली 15079 पाटलीपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। पटना से 01 अप्रैल को चलने वाली 03215 पटना-थावे विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। थावे से 01 अप्रैल को चलने वाली 03216 थावे-पटना विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन कर चलायी जाने वाली ट्रेनें:- नई दिल्ली से 31 मार्च को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी। आनन्द विहार से 31 मार्च को चलने वाली 15280 आनन्द विहार-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी। अमृतसर से 31 मार्च को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलायी जायेगी। दरभंगा से 01 अप्रैल को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी। बरौनी से 01 अप्रैल को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलायी जायेगी। नई दिल्ली से 31 मार्च को चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी। लखनऊ जं. से 01 अपै्रल को चलने वाली 12530 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैण्ट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी।अमृतसर से 31 मार्च को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलायी जायेगी।  आनन्द विहार से 31 मार्च को चलने वाली 14006 आनन्द विहार-सीतामढ़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया-छपरा के रास्ते चलायी जायेगी।

रि-शिड्यूलिंग कर चलेगी यह ट्रेन: दरभंगा से 01 अप्रैल को चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस दरभंगा से 300 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। बलिया से 01 अप्रैल को चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस बलिया से 250 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। हटिया से 31 मार्च को चलने वाली 15027 हटिया-गोरखपुर एक्सप्रेस हटिया से 180 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। गोरखपुर से 01 अप्रैल को चलने वाली 15028 गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस गोरखुपर से 400 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।  थावे से 01 अप्रैल को चलने वाली 18182 थावे-टाटानगर एक्सप्रेस थावे से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। हावड़ा से 31 मार्च को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस हावड़ा से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। दरभंगा से 01 अप्रैल को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस दरभंगा से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी  सहरसा से 01 अप्रैल को चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस सहरसा से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।

नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें:-  नई दिल्ली से 31 मार्च को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी। जयनगर से 01 अप्रैल को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेलवे में 60 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी। काठगोदाम से 31 मार्च को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस लखनऊ मण्डल में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी। जम्मूतवी से 31 मार्च को चलने वाली 12492 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस लखनऊ मण्डल में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी। आनन्द विहार से 31 मार्च को चलने वाली 15622 आनन्द विहार-कामख्या एक्सप्रेस लखनऊ मण्डल में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *