बिहार में जाति आधारित जनगणना का दूसरे चरण का होगा 15 अप्रैल से आगाज

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यही क्लीक करें

समस्तीपुर/खानपुर। बिहार में जाति आधारित गणना का दूसरे चरण का शुभारंभ 15 अप्रैल से 15 मई 2023 तक किया जाना है। इसी को लेकर खानपुर में प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन चार्ज पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज कुमार झा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रगणक को संबोधित करते हुए चार्ज पदाधिकारी गौरी कुमारी ने कहा कि द्वितीय चरण की गणना काफी सुक्ष्मता के साथ करनी है।

इसमें 17 बिंदु वाला प्रपत्र भरने के साथ साथ मोबाइल ऐप पर भी डेटा प्रविष्टि करनी है। अतः सभी प्रगणक ध्यान से इस कार्य को संपादित करेंगे। इसके लिए यह ध्यान रखना आवश्यक है कि कोई भी परिवार छूटे नहीं और किसी का दोहरी प्रविष्टि नहीं हो।

बता दें कि यह प्रशिक्षण 40- 40 प्रगणकों का बैच बना कर दिया जा रहा है, जो अगले माह 8अप्रैल 2023 तक चलेगा।
मौके पर फील्ड ट्रेनर महेश प्रसाद यादव, लाल बाबू, राजीव कुमार झा, शैलेंद्र झा, उमेश दास, रुदल कुमार, रामप्रवेश राय, दिलीप कुमार राम सहित दर्जनों पर्यवेक्षक और प्रगणक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *