समस्तीपुर के उजियारपुर के उमवि सुपौल विद्यालय परिसर में मनायी गयी सम्राट अशोक जयंती

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहां क्लीक करें

समस्तीपुर/उजियारपुर। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुपौल विद्यालय परिसर में सम्राट अशोक की जयंती मनायी गयी। इसकी अध्यक्षता एचएम लाल बाबू महतो की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व बच्चों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। संचालन रामबालक राय ने किया।

शिक्षकों ने बताया कि सम्राट अशोक महान प्रतापी राजा थे और उन्होंने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के कार्य पर चर्चा की गयी।

इस दौरान उपस्थित बच्चे से भी सम्राट अशोक के जीवन से आधारित प्रश्नोत्तरी की गई। जिसमें बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। मौके पर शिक्षक राम सुरेश महतो, लालबाबू महतो, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, बृजेश कुमार, अंशुमन कुमारी, नित्या सिंह, देवनारायण माझी, रिंकी कुमारी सहित छात्र सुगंधा कुमारी, सोनी कुमारी, संजना कुमारी, शबनम कुमारी, साहिल कुमार सहित अन्य लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *