दरिंदगी: बेतिया में हाथ-पैर बांध नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यही क्लीक करें

बेतिया।  बेतिया के मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव ने दो युवकों ने हाथ-मुंह बांधकर नाबालिग से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद पीड़िता रातभर गेहूं के खेत में पड़ी रही। जब सुबह पीड़िता किसी तरह घर पहुचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। तब इस मामले का खुलासा हुआ। मामला मानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी के पिता के आवेदन पर मानपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी शेख शमशाद को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोरी को मेडिकल जांच और 164 के बयान के लिए बेतिया भेज दिया गया है।

गिरफ्तार शेख शमशाद को न्यायिक हिरासत में बेतिया जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। घटना सोमवार रात की है।

किशोरी के पिता ने बताया है कि घटना की रात गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा था। उसे देखने के लिए मेरे दो बेटे गये थे। दोनों को बुलाने पर मेरी पुत्री भी गयी थी। घर से निकलने के तुरंत बाद ही दोनों युवकों ने बेटी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

सुबह जब बेटी घर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। आरोप के अनुसार, गांव के शमशाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ रहा दूसरा युवक मास्क पहना था। उसकी पहचान नाबालिग नहीं कर पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *