हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यही क्लिक करें
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना के क्षेत्र सिवैसिहपुर गांव में जमीनी विवाद में पवन गिरी की पत्नी बबीता देवी (40) की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रमीणों की भीड़ जुट गयी। बताया जता है कि जमीनी विवाद में लोढ़ी से कूच कूच कर हत्या की गयी है। घटना सिवैसिहपुर गांव में सोमवार देर रात की बतायी गयी है।

हत्या किए जाने की जानकारी मिलते पुलिस पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। साथी ही आरोपी युवक धीरज कुमार गिरी को हिरासत में लेकर थाना ले गयी। वही पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा। 
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना भूमि विवाद व आपासी पारिवारिक रंजिश से जुड़ी है। घर की जमीन के बंटवारे को लेकर पूर्व से दोनों परिवार में विवाद चल रहा था। मृतका की बेटी ने अपने ही चचेरा भाई धीरज पर हत्या करने का आरोप लगायी है। जिसके कारण पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि प्रथमदृष्टया भूमि विवाद के कारण यह हत्या हुई है। वैसे पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच में जुटी है। वही ग्रामीण भी इस मामले में जमीनी विवाद मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।






