हसनपुर रोड से बिथान स्टेशन के बीच सीआरएस निरीक्षण बाद ट्रेन का स्पीड ट्रायल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यही क्लिक करें

समस्तीपुर।  संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी परिमंडल, कोलकाता  सुवोमोय मित्रा द्वारा आज 79 किमी लंबे सकरी-हसनपुर नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित 11 किमी लंबे हसनपुर रोड-बिथान रेलखंड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के उपरांत विशेष ट्रेन द्वारा सफलतापूर्वक 110 की स्पीड से स्पीड ट्रायल किया गया।

विदित हो कि 79 किमी लंबे सकरी-हसनपुर नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत अब तक पहले चरण में 36 किमी लंबे सकरी से बिरौल तक तथा दूसरे चरण में 08 लंबे बिरौल से हरनगर तक निर्माण कार्य पूरा करते हुए उन पर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया जा चुका है।

अब 11 किमी लंबे हसनपुर रोड से बिथान तक निर्माण कार्य पूरा करते हुए आज दिनांक 28 मार्च 2023 को सीआरएस निरीक्षण किया गया। शेष बचे भाग का निर्माण कार्य (बिथान से कुशेश्वरस्थान तथा कुशेश्वरस्थान से हरनगर तक) का कार्य तीव्र गति से जारी है।

बतादे कि लगभग 50 वर्ष पहले हसनपुर रोड सकरी रेल लाइन की आधारशिला रखी गयी। 50 वर्षों बाद लोगो को अपना सपना पूरा होते दिखाई दे रहा है। अगले एक महीने में हसनपुर रोड व बिथान स्टेशन के बीच सवारी गाड़ी चलाए जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *