हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें, यहीं क्लीक करें
समस्तीपुर। समस्तीपुर में दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष पद को लेकर नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार तक चलेगी। नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार राय के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम कलेवर सिंह ने नामांकन किया। वहीं पूर्व को -ऑपरेटिव अध्यक्ष राम उदगार चौधरी ने निदेशक पद पर सदर एसडीओ के यहां अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए आठ लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन को लेकर बड़ी संख्या में एसडीओ कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।

इस मौके पर प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है। निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि घाटे में चल रही इस संस्था को वह उबार कर बाहर लाए हैं। आने वाले समय में इस बैंक की स्थिति और बेहतर हो जाएगी।

उधर नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए एसडीओ कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है कार्यालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। चुनावी प्रक्रिया में पैक्स अध्यक्ष के अलावा स्वाबलंबी सहयोग समिति के सदस्य इसके मतदाता होते हैं।







