समस्तीपुर में आग लगने से तीन दर्जन घर जलकर राख, लाखों की क्षति

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यही क्लिक करें

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में सोमवार को अग्निदेव का प्रकोप देखा गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अगलगी की घटना में लगभग तीन दर्जन घर जलकर राख हो गया। घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान बताया गया है। वहीं घटना केबाद सभी पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। यह अगलगी की घटना सिंघिया, उजियारपुर एवं मोहनपुर प्रखंड में हुई है। जबकि कल्याणपुर में कई कट्ठे में लगे गेंहू की फसल जलकर बर्वाद हो गयी।


सिंघिया प्रखंड के भररिया गांव में सोमवार की दोपहर अचानक लगी आग में 21 घर जल कर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपए मूल्य के जरूरी सामान भी जल कर राख हो गया। बताया गया है कि समीर नदाफ के घर में आग की लपटें उठने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तबतक अनिशा खातून, तरन्नुम खातून, बेगम खातून, समीरा खातून समेत 21 लोगों का घर जलकर राख हो गया। इसमें कई लाखों की संपत्ति का नुकसान बताया गया है। स्थानीय लोगों एवं फायर ब्रिगेड दस्ता की मदद से आग पर काबू पाया गया।
सीओ अरुण कुमार ने बताया कि 21 अग्निपीड़ितों को पन्नी समेत सहायता सामग्री वितरित की जा रही है। अग्निपीड़ितों की वास्तविक संख्या जांच रिपोर्ट आने के वाद ही स्पष्ट हो पाएगी।


उजियारपुर प्रखंड के बिरनामा गांव कूड़ा की ढेर से निकली चिंगारी से एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया। इसमें दो बकरियां भी जिंदा जलकर मर गई। घटना में प्रमोद राय, देवन राय, राम प्रवेश राय, राम शकल राय, दिपक कुमार राय ,विक्रम कुमार राय, राम देव राय, सीमा देवी, राम नन्दन राय, महेन्द्र राय, विटु राय, अंजनी राय आदि का घर जलकर बर्वाद हो गया। उजियारपुर सीओ अजित कुमार झा ने बताया कि क्षति का आकलन के लिए राजस्व कर्मचारी को भेज दिया गया है।


इधर मोहनपुर प्रखंड के राजपुर पंचायत की वार्ड संख्या-5 में सोमवार दोपहर एक अगलगी की घटना में उमेश साव की एक झोपड़ी जल गयी।

वहीं कल्याणपुर प्रखंड के लदौरा गांव निवासी अभय कुमार के गांव के ही सोनबरसा चौर स्थित गेहूं के खेत में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। बिजली के शॉर्ट सर्किट से स्पार्क होने के कारण चिंगारी गेहूं के खेत में गिरने से गेहूं की फसल में आग लग गई। आसपास में मकई के खेत में सिंचाई कर रहे किसानों ने काफी मशक्कत के बाद गेहूं की खेत में लगी आग पर काबू पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *