प्रकृति की मूल में ही शक्ति निहित है: आचार्य योगेश प्राभकर जी महाराज

हमसे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यहीं क्लिक करें

समस्तीपुर। आचार्य योगेश प्रभाकर जी महाराज ने कहा कि प्रकृति की मूल में ही शक्ति निहित है। शक्ति को प्राप्त कर ही कोई शक्तिमान चराचर जगत का संचालन करता है। माता देवी की कृपा से ही देवता भी असुरों पर विजय पाते हैं। इसलिए देश में हमेशा से शक्ति के लिए माता के विभिन्न रुपों की पूजा व आराधना की जाती है।

शहर के कशीपुर में वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा सह अनंत श्रीलक्षाहुति अंबा महायज्ञ में कथा वाचन करते हुए आचार्य योगेश प्रभाकर जी महाराज ने कहा कि देवी की आराधना मात्र से मानव का कल्याण होता है। भारत देश में शक्ति के रुप में विभिन्न देवियों की पूजा सदियों से होती आ रही है।

इस दौरान गायक गोपाल के गाए भजनों पर श्रोता घण्टो झूमते रहे। उनके द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की बेहतर प्रस्तुति दी गयी। मौके पर आयोजक राजेश झा सहित श्रद्धालुओं की भीड़ उपस्थित थे।

कथा के चौथे दिन आचार्यने भगवती के प्राकटॺोत्सव, सत्यव्रत चरित्र व त्रिदेवों को त्रिशक्तियां प्रदान करने की कथा सुनायी। जिसमें आदिशक्ति के द्वारा भगवान विष्णु को महालक्ष्मी, जो राजसी शक्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *