समस्तीपुर में डीजे ने स्वास्थ्य जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े, यही क्लिक करें

समस्तीपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बटेश्वरनाथ पांडे एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुश्री आकांक्षा कश्यप के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार,समस्तीपुर के प्रांगण से स्वास्थ्य जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आशा सेवा संस्थान एवं रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी के सहयोग से 29 मार्च को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के प्रांगण में निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश बटेश्वर नाथ पांडे ने कहा की निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ओपीडी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर , एचआईवी जांच, हेपेटाइटिस बी और वजन का जाँच किया जायेगा।

साथ ही इस शिविर में हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, जेनरल फिजिशियन, सर्जन द्वारा इनसे संबंधित बीमारी के लिए डॉक्टर से निःशुल्क परामर्श एवं दावा भी दिया जायेगा।

इस अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।मौके पर सहयोगी संस्था आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी के सचिव सुजीत कुमार ,रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष केशव किशोर प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार बबलू, अधिवक्ता सुधीर कुमार श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कर्मी विद्यानंद चौधरी, मो.रफीक, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *