हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड के भानपुर भंवरनाथ महादेव स्थान परिसर में नौ दिवसीय रामायण महायज्ञ सोमवार को संपन्न हुआ। श्रीश्री 1008 गाहर महंथ जी के सांनिध्य में आयोजित यज्ञ का समापन रामधुन के साथ किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध गायब जमुई निवासी जगत मोहन पांडेय के राम भजनों पर श्रोता घंटों झूमते रहे। उनकी गायकी से पूरा क्षेत्र राममय हो गया। एक से बढ़कर एक भजन पर श्रोता दिन भर झूमते दिख।

नौ दिवसीय नवाह यज्ञ को सफल बनाने में मुख्य रुप से राकेश कुमार झा, संजय कुमार चौधरी उर्फ बौआ जी, अनिल कुमार चौधरी, श्रवण कुमार चौधरी, सरोज कुमार चौधरी, निलकमल चौधरी, राम सुदीन चौधरी, अमरेश चौधरी आदि का सराहनीय सहयोग रहा।







