अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल की आरपीएफ कांस्टेबल संगीता को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

समस्तीपुर।  महिला दिवस के अवसर पर रेल कर्मयोगी के तहत बेहतर कार्य करने के लिए देश स्तर पर चयनित 35 महिला रेल कर्मियों को राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके तहत पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन में एक मात्र महिला कर्मी का चयन किया गया। जिसमें समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय में कार्यरत आरपीएफ महिला कांस्टेबल संगीता कुमारी का चयन किया गया। दिल्ली के नेशनल रेल म्यूजियम चाणक्यपुरी के ऑडिटोरियम में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं छह हजार रुपए का चेक दिया गया। संगीता समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट पर कार्यरत है। वह मूल रूप से छपरा की रहने वाली है।

पूर्व मध्य रेल में समस्तीपुर मंडल की एक मात्र महिला कर्मी को सम्मान मिलने पर रेल प्रशासन ने कांस्टेबल संगीता को बधाई दी है। साथ ही भविष्य में भी रेल हीत एवं यात्रियों का ख्याल रखते हुए बेहतर कार्य करने की अपील की है। डीआरएम आलोक अग्रवाल, एडीआरएम जेके सिंह व मनीष शर्मा, कमांडेंट एसजे जानी, एसी टीएस गोपा कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा, उप निरीक्षक पीके चौधरी, उप निरीक्षक निशा कुमारी आदि ने संगीता को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *