हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
समस्तीपुर। बिहार राज्य किसान सभा जिला परिषद की बैठक बंगाली टोला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय में प्रेमनाथ मिश्रा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 15 मई से पूर्व वारिसनगर में किसान सभा का जिला सम्मेलन से पूर्व सभी अंचल के अचल सम्मेलन करने तथा 31 मार्च तक सभी अंचलों में सदस्यता करने का फैसला लिया गया। बैठक में बिहार में फसल बीमा चालू करने, बागमती नदी का अतिरिक्त पानी, बूढी गंडक में डाले जाने तथा वर्तमान आंधी, वर्षा, ओला, गिरने से किसानों को हुई फसल क्षति का मुआवजा के लिए आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में अमरेंद्र सिंह, संजय सिंह, बबलू सिंह, जोगेंद्र सहनी, शंभू कुमार चौधरी, राम किशोर सिंह, शंकर राय, हरि नारायण राय, विशनाथ महतो, तो रामचंद्र महतो, सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना, ने अपनी अपनी बाते कहते हुए किसान को गोल बंद करने का अहुवाहान किया।







