समस्तीपुर में ऑटो व पिकअप की सीधी टक्कर में 5 महिलाएं जख्मी, भर्ती

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर।  समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र के करपुरीग्राम थाना इलाके के शंभूपट्टी में पिकअप वैन और ऑटो के बीच हुए भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 5 महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। सभी ऑटो पर सवार जख्मी महिला समस्तीपुर से अपने एक रिश्तेदार के यहां से वापस ताजपुर थाना क्षेत्र के निकासपुर चंदौली लौट रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर ताजपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे एक पिकअप वैन ने ऑटो में टक्कर मार दी।

स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से सभी जख्मी को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इमरजेंसी वार्ड में सभी का इलाज चल रहा है। जख्मी की पहचान बेबी देवी, लूखिया देवी चुनचुन देवी मुन्नी देवी और पार्वती देवी के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस भी मौके वारदात पर पहुंच गयी। उसके बाद जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि औटो ताजपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वैन ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी। जिसके कारण ऑटो में सवार सभी महिलाएं जख्मी हो गई।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल के पास पहुंचे और ऑटो में से जख्मी लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सभी महिलाओं का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *