समस्तीपुर में अपराधियों पर शिकंजा को लेकर किया गया मंथन

हमारे व्हाट्सएप ग्रूप से जुड़े, यहां क्लिक करें

समस्तीपुर। समस्तीपुर कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ मंथन किया गया। जिसमें सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं सभी संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए। समीक्षा के दौरान एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस कड़ी में अपराध पर नियंत्रण, लंबित मामलों में गिरफ्तारी, आसूचना संकलन कर शराब तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जनता से जुड़े मामलों को जल्द से जल्द निपटारा करने, सभी थाना अध्यक्ष व ओपी अध्यक्ष को रात्रि गश्ती के दौरान बैंक एरिया में निगरानी रखने, लंबित कांड का तीब्र गति से निष्पादन करने, सोमवार को सभी पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को फील्ड में रहने, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक को सभी दिन अलग अलग थाने पर जाकर कांडो की समीक्षा करने का निर्देश दिया।

मौके पर सदर डीएसपी एसएच फखरी, दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडेय, रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार, पटोरी डीएसपी सहित सभी सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *