बिहार में शराब पीने से मना करने पर महिला की बेरहमी से पिटाई

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई डीह गांव में एक महिला को मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिला मनोज सहनी की पत्नी सुमन देवी बतायी गयी है। इसके बाद उसके परिजनों ने जख्मी हालत में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में जख्मी महिला
सुमन देवी ने बताया कि उसके पति शराब पीते हैं। मना करने पर पति एवं उसके भाई-भौजाई के द्वारा पिटाई कर दिया गया।

महिला ने पति व उसके भाई-भौजाई पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पति को बार-बार शराब पीने से मना करती है। जिससे आक्रोशित होकर उन लोगों ने उसकी पिटाई कर जख्मी कर दिया। इधर, महिला की बेटी ने भी मां को मारपीट कर जख्मी करने का आरोप पिता, चाचा व चाची पर लगा रही है। बेटी ने कहा कि रॉड से मारकर सिर को जख्मी कर दिया। हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *