तमिलनाडु मामले के विवादित वीडियो मामले में मनीष काश्यप ने किया सरेंडर, घर की हुई कुर्की

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़े

बेतिया। तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का वायरल वीडियो मामले में दर्ज केस में फरार चल रहे मनीष कश्यप ने शनिवार की सुबह जगदीशपुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। मनीष कश्यप के सरेंडर करने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनके समर्थक एवं विरोधी में ताबड़तोड़ पोस्ट किया जाने लगा। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मनीष कश्यप के घर पहुंचकर कुर्की जब्ती की कार्रवाई भी शुरू कर दी। फिलहाल मनीष कश्यप को जगदीशपुर थाना में रखा गया है। जहां से उसके विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई को लेकर पुलिस जुटी है।

यूट्यूब चैनल सच तक के मनीष कश्यप के मझौलिया थाने के डुमरी महनवा स्थित घर की कुर्की की गई। पुलिस ने शनिवार सुबह पहुंच कर कुर्की की कारवाई शुरू की। शनिवार की सुबह पांच बजे से ही मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल उसके घर पर पहुंच गए। इधर, घर पर कुर्की की कारवाई होने की सूचना पर मनीष काश्यप ने जगदीपुर थाने में सरेंडर कर दिया। एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे ने बताया कि मनीष कश्यप फरार चल रहा था। उसके घर की कुर्की की गई है। उसके बाद करीब नौ बजे उसने जगदीशपुर थाने में सरेंडर कर दिया।

बता दें कि तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का वीडियो  वायरल करने में मनीष पर दो एफआईआर पटना में दर्ज की गई है। वहीं फर्जी गिरफ्तारी को सोशल मीडिया पर दिखाने पर भी एक एफआईआर दर्ज है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *