समस्तीपुर में एक करोड़ का कफ सीरप ट्रक सहित बरामद

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में आलू लदे ट्रक से लगभग एक करोड़ मूल्य का अवैध कफ सिरप बरामद किया गया। पुलिस अब इसके मालिक का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की है। दलसिंहसराय थाना के एनएच 28 पर गुरुवार की देर शाम शराब की सुचना पर ट्रको की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान ढेपुरा के पास मुसरीघरारी के तरफ से आ रही ट्रक को पुलिस नें रोका। ट्रक को रोकने के बाद पुलिस ने उसकी जांच शुरू की। जांच के दौरान ट्रक पर लदे आलू के अंदर कार्टन मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार्टन की जांच की तो उसमें कफ सिरप था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी। फिर थाना पर एक ट्रक को अनलोड किया गया तो आलू के बोरे के नीचे से काफी मात्रा में कफ सीरप मिला। पुलिस की जांच में यह कफ सिरप लोड ट्रक जो की बनारस से सिल्लीगुड़ी जा रही थीं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार नें बताया की गुप्त सुचना मिली थीं। एक ट्रक शराब जा रही है। ज़ब तलाशी ली गई तो ट्रक मे आलू के बोरे के अंदर छुपाकर लेकिन जा रहें कार्टून पर कफसिरफ लिखा हुआ है। जिसकी क़ीमत लगभग 1 करोड़ से अधिक आका जा रहा है फिलाल पुलिस जाँच कर रही है।

बता दें कि इन दिनों बिहार में कफ सिरप की डिमांड भी अधिक हो गई है। जिसके कारण अवैध रूप से इसका मार्केटिंग किया जा रहा है। पुलिस ने इसकी सूचना औषधि विभाग को दिया है। औषधि विभाग इस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि यह एक करोड़ से अधिक मूल्य के कफ सिरप को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पुलिस कफ सिरप के पीछे शामिल गिरोह की तलाश में जुटी हुई है। अब देखना यह है कि पुलिस इस गिरोह का खुलासा करने में कब तक सफलता हासिल कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *