समस्तीपुर में ग्रामीण बैंक लूट मामले में बदमाशों का तस्वीर जारी

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना के हरपुर एलौथ स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में लूटकांड में शामिल बदमाशों की तस्वीर जारी की गयी है। एसपी विनय तिवारी ने बैंक के सीसीटीवी में कैद तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जारी किया है। साथ ही लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की है। एसपी ने बदमाशों की पहचान करने में लोगों से सहयोग की अपील की है।

 

साथ ही बैंक लूट या फिर तस्वीर में शामिल बदमाशों से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी मोबाइल नंबर 9431822993 या फिर 9431800059 पर साझा करने की जानकारी दी गयी। लोगों की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। एसपी ने कहा कि क्राइम कंट्रोल में आम लोगों का सहयोग अपेक्षित है। आम लोगों के सहयोग से ही क्राइम कंट्रोल किया जा सकता है।

बता दें कि दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में 15 मार्च बुधवार को दिनदहाड़े 4 बदमाशों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था। समस्तीपुर मुसरीघरारी मुख्य पथ के किनारे स्थित बैंक में बैंक खुलते ही हेलमेट पहनकर सभी अपराधी अंदर पहुंचे एवं गन पॉइंट पर ग्राहक एवं बैंक कर्मियों को लेकर बैंक के तिजोरी में रखे लगभग 20 लाख से अधिक रुपए लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद एसपी, डीएसपी सहित आसपास के थानों की पुलिस पहुंची। पिछले 3 दिनों से लगातार छापेमारी की जा रही है। इसके बावजूद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरों को वायरल कर आम लोगो से मदद की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *