बिहार में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंका!

हमसे व्हाट्सएप पर भी जुड़े

हाजीपुर। बिहार में इन दिनों चलती ट्रेन में कई आपराधिक घटना होने से यात्री असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस कड़ी में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर चलती ट्रेन से फेंक दिया गया। ताजा घटना हाजीपुर का है। जहां मोबाइल छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने चलती ट्रेन से युवक को फेंक दिया। घटना गुरुवार को हाजीपुर- बाछवारा रेलखंड के गुमटी नंबर 52 के समीप की है। गंभीर रूप से जख्मी युवक आशीष कुमार समस्तीपुर के मोहद्दीननगर के दुखहरण साह का पुत्र है। औद्योगिक थाने की पुलिस ने युवक को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके सिर पर और पैर में गंभीर चोट लगी है।

घायल युवक आशीष ने बताया कि वह लुधियाना में प्राइवेट कंपनी में काम करता है। छुट्टी पर घर आ रहा था। गुरुवार दोपहर लुधियान से आम्रपाली एक्सप्रेस से हाजीपुर स्टेशन पर उतरा था। समस्तीपुर जाने के लिए 410 बजे पर हाजीपुर स्टेशन पर पहुंची कटिहार पैसेंजर ट्रेन पर वह सवार हुआ था। ट्रेन हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के ढाला नंबर 52 के समीप पहुंची ही थी कि दो-तीन बदमाशों ने मोबाइल मांगा।

आशीष ने जब मोबाइल दिया तो बदमशा मोबाइल से बात करते हुए ट्रेन के गेट पर चले गए। आशीष भी पीछे-पीछे पहुंचा। इस बीच जब उसने अपना मोबाइल मांगा तो बदमाशों ने नहीं दिया। छीनने लगा तो चलती ट्रेन से उसे धकेल दिया। औद्योगिक थाने के एसआई लोकेश कुमार ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हाजीपुर आरपीएफ थानाध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया कि युवक के परिजनों को भी सूचना दी गई है।सौ-एचएच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *