समस्तीपुर के डीईओ मदन राय बनाए गए आरडीडीई, एक साथ संभालेंगे दोनों पद

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के डीईओ मदन राय को शिक्षा विभाग ने दरभंगा प्रमंडल का क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक की नयी जिम्मेदारी सौंपी है। डीईओ के साथ साथ आरडीडीई की नयी जिम्मेदारी के साथ-साथ वित्तीय अधिकार भी दिया गया है। जानकारी के अनुसार डीईओ के अलावा अगले आदेश तक आरडीडीई के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। डीईओ को नयी जवाबदेही मिलने पर उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही हैं। बधाई देने वालों में सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी, डीपीओ मानवेन्द्र कुमार के अलावे  बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ( मूल ) समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश, जिला महासचिव रामनाथ कुमार, जिला संयुक्त सचिव रेणु कुमारी ज्योति, राम बालक राय, मो. अब्बास, बृजराज सिंह, नंदकिशोर यादव, महेश कुमार यादव, संजय कुमार झा सहित अन्य शिक्षक शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *