समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में बीच सड़क पर स्टंटबाजी करने से मना करने पर कुछ युवकों ने एक अधेड़ की ही जमकर पिटाई कर दी। जख्मी हालत में अधेड़ को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा निवासी शुभ नारायण साहनी के रूप में की गई है। मारपीट की घटना में अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मारपीट की घटना में शुभ नारायण साहनी का दाहिना हाथ टूट गया है। वही सिर भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। इस संबंध में जख्मी ने बताया कि कुछ युवक समस्तीपुर रोसरा मुख्य पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। साथ ही स्टंट बाजी भी कर रहा था। इसका विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ रॉड से मारपीट गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मी हालत में अधेर को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां अधेड़ का इलाज चल रहा है। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई है।







