व्यापार मंडल के चुनाव में ललन ईश्वर बने अध्यक्ष

समस्तीपुर। सरायरंजन प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में सोमवार को सरायरंजन व्यापार मंडल सहयोग समिति के चुनाव को लेकर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान समाप्ति के बाद कड़ी सुरक्षा में मतगणना की गयी। मतगणना में ललन कुमार ईश्वर अध्यक्ष पद पर 376 मतों से विजयी घोषित हुए। उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी नवीन कुमार ईश्वर को मात्र 62 मत ही प्राप्त हुए, जबकि 14 मतों को अवैध घोषित किया गया। बता दें कि सरायरंजन व्यापार मंडल सहयोग समिति के सभी 8 सदस्य पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके थे। इससे पहले सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया गया। मौके पर बीडीओ नीतू प्रियदर्शनी गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष रामश्रेष्ठ राय, रवींद्र राय, अमरनाथ ईश्वर, विपिन कुमार ईश्वर , राम विनोद चौधरी, वीरेंद्र कुमार ईश्वर , संजीव कुमार ईश्वर, अमित कुमार ईश्वर,दीपक कुमार, खगेश ईश्वर, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *