समस्तीपुर। ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरबा प्रखंड में चाचा भतीजी का रिश्ता कलंकित हो गया। एक कलयुगी चाचा ने अपनी ही भतीजी को हवस का शिकार बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज किया। साथ ही त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी चाचा विजय सदा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घर पर पांच वर्षीय बच्ची अकेली थी। वहीं मां-पिता मजदूरी केलिए घर से बाहर थे। इसी बीच मौका पाकर चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। परिवार के सदस्यों के पहुंचते ही आरोपी चाचा घर से फरार हो गया। फिलहाल बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।







