समस्तीपुर में ई टिकट की फर्जीवाड़े में दो गिरफ्तार, 60 हजार का टिकट बरामद

समस्तीपुर। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ एवं कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ई टिकट बनाने एवं बेचने का गोरखधंधा लगातार जारी है। इस कड़ी में आरपीएफ की टीम ने विभूतिपुर थाना के नरहन बाजार में छापेमारी करते हुए घर से गोरखधंध करने वाले दो युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार रेलवे के साइबर सेल के निर्देश पर समस्तीपुर आरपीएफ ने विभूतिपुर पुलिस के सहयोग से नरहन चौक पर छापेमारी की। इस दौरान ई टिकट के गोरखधंधा में शामिल राजा कमार साह एवं मुकेश कुमार आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान उसके घर से 60 हजार रुपये मूल्य के 28 ई टिकट भी बरामद किया। इसके अलावे लैपटॉप, प्रिंटर, चार स्मार्ट फोन को भी जब्त कर लिया गया। छापेमारी टीम का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा ने की। टीम में महिला उप निरीक्षक निशा कुमारी, उप निरीक्षक पीके चौधरी, एनके सिंहा, अजय कुमार के अलावे सीआईबी के रवि कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल थे। बतादें कि इन दिनों सभी ट्रेनों में सीट फुल है। कंफर्म टिकट नहीं मिलने के कारण टिकट दलाल काफी सक्रिय है। जो जरुरतमंद यात्रियों को दोगुणी से तीन गुणा अधिक किमत लेकर फर्जी व निजी आईडी पर ई टिकट बनाकर बेचा जाता है। इसके कारण रेलवे के राजस्व को भी क्षति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *