समस्तीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं आशा सेवा संस्थान द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर बटेश्वरनाथ पांडे एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर सुश्री आकांक्षा कश्यप के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं आशा सेवा संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन मंडल कारा समस्तीपुर के बापू सभागार में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाधीक्षक रामानुज कुमार ने किया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा की हमें महिला और पुरुष में कोई भेद भाव नहीं करना चाहिए और नारी का सम्मान करना चाहिए मौके पर एनजी
ओ संघ बिहार के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने महिला को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया, आशा सेवा संस्थान के संरक्षक केशव किशोर प्रसाद ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संबंधित कानूनी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।सहायक अधीक्षक अमरेंद्र कुमार एवं पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार पटेल ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सुश्री प्रेरणा भी सी ऑपरेटर एवं महिला कक्षपाल अंशु कुमारी को आशा सेवा संस्थान द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन मंडल कारा उपाधीक्षक रामानुज कुमार ने किया।





