महिला अभियुक्त का स्केच पोट्रेट जारी कर अपहृत शिशु को पुलिस ने किया बरामद, महिला भी हुई गिरफ्तार

नालंदा। अंजान बच्चे को प्यार दुलार करते- करते बच्चे को अपरहण करने वाली महिला आरोपी की पहचान स्केच जारी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बच्चे को भी सकुशल बरामद कर लिया। मामला नालंदा जिले का है।
बतादें को नालन्दा जिला के बिन्द थानान्तर्गत  बिन्दपुल के ग्रामीण बाजार से चुन्ना जमादार की पत्नी सावित्री देवी,  जो मुंगफली का ठेला लगाती है, उनके 04-05 माह के शिशु का एक अज्ञात महिला के द्वारा अपहरण कर लिया गया। घटना इसी साल 22 फरवरी की थी। इस सम्बन्ध में बिन्द थाना काण्ड मामला दर्ज किया गया। पुलिस को अनुसंधान के क्रम में यह ज्ञात हुआ कि उस अज्ञात महिला के द्वारा सावित्री देवी के ठेले के पास पहुँच कर बच्चे को गोद में लेकर दुलारा जा रहा था। उसके द्वारा बच्चे का अपहरण किये जाने की सम्भावना के आधार पर पटना से विशेषज्ञ को बुलाया गया था। फिर 25 फरवरी को विशेषज्ञ से पीड़ित सावित्री देवी के स्मृति के आधार पर पोट्रेट स्केच कराया गया। इसके बाद पुलिस ने स्केच कराये गये पोट्रेट को विभिन्न मीडिया प्लेटफाॅर्म तथा साइबर सेनानी ग्रुप के माध्यम से प्रसारित किया गया। फिर पोट्रेट से मिलते जुलते हुलिया वाली महिला के बारे में पुलिस को जानकारी मिली। इसके बाद नालंदा पुलिस ने सरमेरा थाना के ग्राम केनारकला में छापामारी करने पर राखी कुमारी के घर से अपहृत शिशु को सुरक्षित बरामद कर किया गया। साथ ही राखी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *