दिल्ली से गिरफ्तार हुआ समस्तीपुर के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल हैदर

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लूट कांड में फरार चल रहे मो हैदर को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। यह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक गोपालपुर का रहने वाला है। एसपी विनय तिवारी ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि विशेष टीम ने दिल्ली के वीडीओ ऑफिस गली संख्या पांच से एक मार्च को गिरफ्तार किया है। मो. हैदर जिले के टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल है। इसके विरुद्ध कल्याणपुर, मथुरापुर ओपी एवं दलसिंसहराय थाना क्षेत्र में कई लूट के मामले दर्ज हैं। एसपी ने कहा कि इसके विरुद्ध सात मामला दर्ज है। जिसमें छह में इसकी तलाश की जा रही थी। एक मामले में जेल भेजा रहा है, जबकि अन्य मामले में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में मथुरापुर ओपी अध्यक्ष खुशबुद्दीन, कल्याणपुर थाना के एसआई संजय कुमार, मथुरापुर ओपी के रिजर्व गार्ड मुन्ना यादव, पुलिस केंद्र के अविनाश कुमार व डीआईयू के अरबिंद कुमार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *