दरभंगा। दरभंगा जिले के सिमरी पुलिस ने दरभंगा मुजफ्फरपुर एनएच 27 पर सिमरी के रमुआ कट में के पास लोडेड पिस्तौल के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक मुजफ्फरपुर जिला के गायाघाट थाना क्षेत्र के केवट्सा निवासी अभिमन्यु कुमार सिंह, मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के भटसीमर निवासी शिवम कुमार एवं मुजफ्फरपुर के ही गायघाट थाना क्षेत्र के लदौर निवासी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने पिस्तौल, बारह जिंदा कारतूस एवं बिना नम्बर की एक बाइक जब्त किया है। पुलिस के अनुसार राहगीरों से छीन झपट के लिए अपराधी दरभंगा मुजफ्फरपुर उच्च पथ किनारे बाइक खड़ी कर लोडेड पिस्तौल के साथ खड़े थे। जानकारी के अनुसार एएसआई अमित रंजन के नेतृत्व में सिमरी पुलिस एनएच पर गस्ती कर रही थी। इसी बीच रमुआ कट के पास बाइक खड़ी कर तीन संदिग्ध लोग खड़े थे। पुलिस को आतेदेखते ही तीनों भागने की कोशिश किया।लेकिन पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अभिमन्यु कुमार सिंह के पास से लोडेड पिस्तौल बरामद किया गया। वहीं शिवम कुमार के जेब से जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।







